हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही महिलाओं को देगी ₹1500 रुपये, पहली किस्त के लिए जारी हुए 23 करोड़ रुपए

Rate this post

हिमाचल प्रदेश सरकार जल्दी ही अपने चुनावी वादों को पूरा करने जा रही है। अब जल्दी ही हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को सुखु सरकार की तरफ से1500 रुपे महिला सम्मान राशि मिलेंगी।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुखू ने अपने चुनावी वादे में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीने देने की बात कही थी, अब सरकार जल्द ही इस पर विचार करेगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को ₹1500 की सम्मान राशि के लिए पहली किस्त जारी की है, जिसके तहत 23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

यह सम्मान राशि तीन जिलों हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा को छोड़ कर सभी नौ जिलों में जारी रहेगी। सम्मान राशि के लिए प्रदेश से साडे 4 लाख से ज्यादा आवदेन पहुंचे हैं।

अब विभाग तीन जिलों को छोड़ कर बाकी जिलों से आये आवेदन को अलग करेगा, इसके बाद जो योग्य होंगे उनको बजट के हिसाब से सरकार 1500 देगी।

Leave a Comment