Lakes In Himachal Pradesh : HP Lakes Gk In Hindi | हिमाचल प्रदेश की झीलें

Rate this post

आज  के इस टॉपिक  में हम  HP Lakes Gk In Hindi हिमाचल प्रदेश की झीलों के बारे में अध्ध्य्यन करेंगे।  HPPSC,HPSSSB , POLICE  आदि आने वाले एग्जाम में कुछ प्रश्न हिमाचल प्रदेश की झीलों  में भी पूछ लिए जाते हे। यदि  आप  HPSSSB, HPPSC या अन्य  हिमाचल  के  किसी भी एग्जाम की तैयारी कर  रहे है तो lakes In Himachal Pradesh gk in hindi  आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

HP Lakes Gk In Hindi

Contents hide
1 Hp lakes Gk in Hindi| Iakes In Himachal Pradesh |हिमाचल प्रदेश की झीलों से संबंधित सामान्य ज्ञान

Hp lakes Gk in Hindi| Iakes In Himachal Pradesh |हिमाचल प्रदेश की झीलों से संबंधित सामान्य ज्ञान 

Types of lakes In Himachal Pradesh

 

कृत्रिम झीले

  • गोविन्द सागर  झीलगोविन्द सागर झील हिमचाल प्रदेश की सबसे बड़ी झील  है, जो की  बिलासपुर जिले में  सतलुज नदी पर बना  है जो 168 वर्ग किलो मीटर क्षेत्रफल फैली है| इस झील की कुल लम्बाई 88 किलो मीटर है|
  • पौंग झील– पौंग  झील काँगड़ा जिले  में स्थित   है, जो की ब्यास नदी पर बनी हुई  है | इसकी  कुल लम्बाई 42 किलो मीटर है | इस झील के पास पौंग बांध भी है, जो 1960 में  बनाया गया  था.
  • पंडोह झील– पंडोह  झील मंडी जिले में  ब्यास नदी पर बनी हुई है | इसकी कुल लम्बाई 14 किलो मीटर है|

 

प्राकृतिक झीले –

जिला मंडी  की झीले (District Mandi lakes In Himachal Pradesh) :

  • पराशर झील – यह झील महर्षि पराशर  के नाम से विख्यात है।  इस झील की समुद्रतल   से 2743 मीटर ऊंचाई है।
  • कुमारवाह झील –  कुमारवाह झील मंडी के चच्योट में स्थित है जोकि कामरु देवता के नाम से प्रसिद्ध है। इसकी ऊंचाई समुद्रतल से 3150 मीटर है।
  • रिवालसर झीलरिवालसर  झील को बौद्ध लोग पदमाचन भी कहते है | यह झील हिन्दु, सिख और बौद्ध तीनो धर्मो का तीर्थ स्थल है| बौद्ध भिक्षु पदमसंभव के जन्म दिन पर यहाँ  पर मेला  भी लगता है | रिवालसर  झील को तैरते हुए टापुओं की झील भी कहा जाता है |
  • कुंत भयोग
  • सुखसार
  • कमरुनाग 

 

जिला कुल्लू  की झीले District Kullu lakes In Himachal Pradesh

  • मानतलाई झील – मानतलाई झील कुल्लू जिले में है जोकि  पार्वती नदी का उद्गम स्थल भी है | यह झील समुद्रतल से 4116 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • भृगु झील – यह झील कुल्लू जिले में वशिष्ट  गाँव में स्थित है।  यह झील 4235 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • दशहर झील -दशहर झील समुद्रतल से 4270 मीटर की ऊंचाई पर मनाली के समीप रोहतांग दर्रे पर है।
  • संयुल झील
  • सरवाल्सर  झील

 

Also Read :-Hp Temple gk questions

 

काँगड़ा की झीले (District Kangra lakes In Himachal Pradesh) :

  • डल झील – यह झील धर्मशाला से 11 किलो मीटर दूर है , जिसकी ऊंचाई 1775 मीटर है |
  • करेरी झील – करेरी  झील  काँगड़ा जिले  में है जोकि  धर्मशाला से 25 किलो मीटर की दूरी  पर स्थित है |

 

चम्बा की झीले (Chamba District lakes In Himachal Pradesh) :

  • घड़ासरु झील – इसकी ऊंचाई  3505 मीटर है |
  • खजियार झील– इसकी ऊंचाई  1951  मीटर है |  इस झील को भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है |
  • लामा झीलइस झील की ऊंचाई 3962 मीटर है| इस झील को सात झीलों का  समूह भी कहा  जाता है |
  • मणिमहेश झील – यह झील कैलाश पर्वत के निचे स्थित है | इसकी उंचाई  950 मीटर है |
  • महाकाली झील – यह झील चुराह में  स्थित है जो की देवी काली को समर्पित है | इसकी ऊंचाई 3657 मीटर है |

 

किन्नौर की झीले (District Kinnaur Lakes In Himachal Pradesh) :-

  • नाको झील – इसकी ऊंचाई 3662 मीटर है |  इस झील के पास प्रसिद्ध लगांग मंदिर भी है |
  • सोरांग  झील

 

सिरमौर की झीले (District Sirmaur Lakes In Himachal Pradesh) :-

  • रेणुका झील – यह हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है | इसकी लम्बाई 2.5 किलो मीटर है | इसकी आकृति सोई हुई स्त्री जैसी है | इसी  स्थल को भगवान ऋषि जमदगिनी की तपोभूमि भी  कहा जाता   है |  जमदगिनी जामलु देवता के रूप में  भी जाने जाते है | इस झील का नाम भगवान परशुराम की माँ के नाम पर रखा गया है |

 

लाहौल स्पीति की झीले (District Lahaul and Spiti Lakes In Himachal Pradesh) :-

  • सूरजताल झील – यह झील भागा नदी के उद्गम स्थल बारालाचा दर्रा के समीप है।  इसकी ऊंचाई 4800  मीटर है |
  • चंद्रताल झील – इसकी ऊंचाई 4270  मीटर है |  इसे लोहित्य सरोवर के नाम से भी जाना जाता है |

 

शिमला की झीले ( District Shimla Lakes In Himachal Pradesh) :-

  • चन्द्रनाहन झील –  चन्द्रनाहन  झील रोहड़ू में  पब्बर नदी के उद्गम स्थल के पास स्थित है|
  • तानजुब्बल झील
  • गढ़ कुफर झील
 
HP GK IN HINDI | HP LAKES GK | HP GEOGRAPHY QUESTION ANSWER | hp gk
 

 

lakes In Himachal Pradesh :- HP Lakes Gk In Hindi, Himachal Pradesh GK Questions and Answers in Hindi, हिमाचल प्रदेश की झीलों से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न :-  लामा झील किस जिले में स्थित है।
उत्तर :- चम्बा
 
प्रश्न :- नाको झील किस जिले स्थित है।
उत्तर :- किन्नौर
 
प्रश्न :- किस झील को तैरते हुए टापुओं के नाम से जाना जाता है।
उत्तर :- रिवालसर
 
प्रश्न :-पदम् सम्भव का नाम किस झील के साथ जुड़ा हुआ है।

उत्तर :-रिवालसरप्रश्न :- लोहित्य सरोवर के नाम से किस झील को जाना जाता हे।

उत्तर :- चन्द्रताल

प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील  कौन सी है।
उत्तर :- रेणुका झील
 
प्रश्न :- पराशर  झील किस जिले में स्थित है।
उत्तर :- मंडी
 
प्रश्न :- मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से किसे जाना जाता है।
उत्तर :- खजियार झील
 
प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश में परशुराम ताल कहाँ स्थित है।
उत्तर :- श्री रेणुका में
 
प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी कृत्रिम झील कौन से है।
उत्तर :- सुंदरनगर झील
 
प्रश्न :- नाको झील कौन सी घाटी  में स्थित है।
उत्तर :- हंगरंग घाटी ( पूह )
 
प्रश्न :- महाराणा प्रताप सागर के नाम  से कौन सी झील जानी जाती है।
उत्तर :- पौंग झील
 
प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश की किस झील को सात झीलों का समूह कहा जाता  है।
उत्तर :- लामा झील
 
प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है।
उत्तर :- गोविंदसागर झील
 
प्रश्न :- भाखडा बांध का निर्माण कब शरू हुआ था।
उत्तर :- 1 नवम्बर, 1955
 
प्रश्न :- किस झील की आकृति सोइ हुई स्त्री के समान है।
उत्तर :- रेणुका झील
 
प्रश्न :-  हिमाचल की सबसे छोटी झील कौन सी है

उत्तर :- हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी मानव निर्मित झील पंडोह झील है जिसकी सतह की ऊंचाई लगभग 900 मीटर है। इस झील की लंबाई 14 किलोमीटर है

प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश में कौन सी झील 7 जिलों का समूह है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश में लामा झील सात झीलों का समूह है।यह झील हिमाचल प्रदेश के ज़िला चम्बा के भरमौर उपमण्डल में स्थित है।

प्रश्न :- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर :- हिमाचल की सबसे लंबी नदी सतलुज है।

प्रश्न :- रेणुका झील कहाँ स्थित है?
उत्तर :-  रेणुका झील हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित है और यह समुद्र तल से 672 मीटर ऊपर है।

 

FAQ:-
 

1. हिमाचल प्रदेश की प्रमुख झीलें कौन सी है?

Ans. खजियार झील, मणिमहेश झील, पराशर झील

2. हिमाचल में सबसे लंबी झील कौन सी है?


Ans. रेणुका झील



3. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है

Ans. गोविन्द सागर झील हिमचाल प्रदेश की सबसे बड़ी झील  है, जो की  बिलासपुर जिले में  सतलुज नदी पर बना  है

Leave a Comment